फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटा सड़क पर पड़ी रही हादसे में मृत व्यक्ति की लाश, लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा रहा शव, नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन

लोगों ने सुजानपुर पुलिस के खिलाफ जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मलिकपुर चौक में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में ढाकी निवासी एक्टिवा सवार व्यक्ति की जान चली गई।
डेढ़ घंटा तक पुलिस की लेटलतीफी कार्रवाई के कारण शव सड़क पर पड़ा रहा। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मलिकपुर चौक में ट्रैफिक जाम कर दिया। हालांकि ट्रैफिक जाम के 10 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने पहुंचने के बाद तुरंत लोगों को वहां से हटा ट्रैफिक दुरुस्त किया।
विज्ञापन

स्कूटी सवार प्रेम नगर ढाकी निवासी सुरेश कुमार मलिकपुर से सुजानपुर की ओर जा रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सुरेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचित किया लेकिन डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रैफिक जाम कर दिया। लोगों ने सुजानपुर पुलिस के खिलाफ रोष भी जताया। वाहनों की दो किमी. तक लाइनें लग गईं। सुजानपुर थाना प्रभारी दलविन्द्र शर्मा ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया और सड़क से हटाकर ट्रैफिक शुरू करवाया। थाना प्रभारी दलविन्द्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है।
विज्ञापन


फोटो:-1-लाश के पास ट्रैफिक जाम कर खड़े लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें