फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता को शादा का झांसा देकर कई माह तक करता रहा आरोपी दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत आते एक गांव की 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक उसके साथ कई माह तक दुष्कर्म करता रहा है। बाद में आरोपी ने किसी और लड़की से शादी कर ली। थाना सदर पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी गांव के ही एक युवक के साथ दोस्ती हो गई। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया था और विश्वास में लेकर उसके साथ कई महीनों तक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में आरोपी ने किसी से शादी कर ली। इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। मेडिकल में दुष्कर्म की की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई अश्वनी कुमार के मुताबिक आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें