फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर दागी गोलियां, बालबाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर दागी गोलियां, बचे
विज्ञापन

दो बाइकों पर सवार थे चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कुछ दिन पहले ब्लाक भाजपा प्रधान पर भी हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत गांव कुतबे वाला के पास ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष दलजीत सिंह पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोलियां कार पर लगी और दलजीत ने कार भगाकर अपनी जान बचाई। कुछ दिन पहले शहर के मोरी गेट के पास ब्लाक भाजपा प्रधान गोबिंद राम अग्रवाल पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया था, पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
पुलिस को दिए बयान में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दलजीत सिंह वासी गांव दुलची ने बताया कि वह अपनी कार पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। गांव कुतबे वाला के पास उसकी कार के साथ-साथ दो बाइकों पर सवार चार लोग उसे रुकने का इशारा कर रहे थे। उसने अपनी कार नहीं रोकी। इस पर आरोपियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलियां कार पर लगी। उसने तेज रफ्तार में कार भगाकर अपनी जान बचाई। इस मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह बताया थाना सदर पुलिस ने दलजीत के बयान पर चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर छावनी की चुंगी नंबर सात पर कुछ दिन पहले दो नौजवानों की गोली मार कर हत्या कर दी थी, पुलिस अभी तक आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है। इसी तरह जीरा में एक दंपति की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, पुलिस उनके हत्यारों का भी सुराग नहीं लगा सकी। इसके अलावा वीरवार को आरोपी एक 22 वर्षीय नौजवान की हत्या कर लाश हाउसिंग बोर्ड के पास एक मैदान में फेंक गए। इसी तरह की कई घटनाएं फिरोजपुर में घट रही है, जिस पर पुलिस अंकुश लगाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें