फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी की टार्च मारने को लेकर तेजधार हथियार का हमला, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

एक युवक नामजद, दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने एक घर में घुसकर गाली गलौच और मारपीट करने के आरोप में एक युवक समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सुखचैन सिंह ने थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई और बहन हैं। उसकी बहन रानी उनसे मिलने आई थी। वहीं उसके बड़े भाई सुच्चा सिंह का साला मेजर सिंह भी उनके घर आया था। इस दौरान सुच्चा सिंह का साला टार्च लेकर शौचालय गया। जब उसने टार्च की रोशनी की तो घर के सामने उसके ताया के बेटे सुरजीत सिंह ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। सुरजीत सिंह गाली गलौच और धमकियां देते हुए धुस्सी बांध की तरफ चला गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद फिर सुरजीत सिंह गाली गलौच करता हुआ पांच अन्य लोगों को साथ लेकर घर में घुस आया। जब उसकी मां प्रकाश कौर ने उसे रोका तो सुरजीत सिंह ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सुखचैन सिंह ने बताया कि उसकी माता को सरकारी अस्पताल टिब्बा में भर्ती करवाया गया है। थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरजीत सिंह व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें