फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाजिम ही करते थे मसाला फैक्टरी से इलायची चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोगा। शहर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित पारस मसाला फैक्टरी में पिछले कुछ माह से इलायची का स्टाक कम हो रहा था। शक होने पर फैक्टरी मैनेजमेंट ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि दो मुलाजिम ही इलायची की बोरियां चोरी कर दीवार के उस पार खेत में फेंक देते थे और बाद में वहां से उठा लेते थे। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी मुलाजिमों के खिलाफ थाना सदर में चोरी के आरोप तहत केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता राजकुमार ने बयान में कहा कि वह खोसा पांडो में स्थित पारस मसाला फैक्टरी में सिक्योरिटी मैनेजर है। पिछले कुछ समय से फैक्टरी में इलायची का स्टाक कम हो रहा था। शक होने पर उन्होंने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए, जिसमें पता चला कि फैक्टरी में मजदूरी करने वाला सतनाम सिंह और उसका साथी जगदीप सिंह ही फैक्टरी से इलायची की बोरियां चोरी कर दीवार के उस पार खेत में फेंक देते और बाद में वहां से उठाकर ले जाते। पुलिस ने आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सतनाम से चोरी इलायची की एक बोरी बरामद कर ली गई है। आरोपी सतनाम सिंह पिछले डेढ़ साल और जगदीप सिंह चार साल से फैक्टरी में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें