फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरंपच के पति की हत्या की साजिश रचने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। थाना लांबड़ा की पुलिस ने गांव अल्लीचक की सरपंच के पति के कत्ल की योजना बना रहे बिंदू गैंग के तीन सदस्यों को हथियारों सहित काबू किया है। इस दौरान उनके 2 साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने कहा कि थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली को सूचना मिली थी कि गांव अल्लीचक का रहने वाला हरविंदर सिंह उर्फ बिंदू अपने साथियों अमरीक सिंह उर्फ शाह निवासी गांव अल्लीचक, दलबीर सिंह उर्फ देवा निवासी पिंड चन्नपुर थाना सदर हाल निवासी तिलक नगर थाना भार्गव कैंप, लखवीर सिंह उर्फ लक्खू निवासी पिंड गोबिंदपुर थाना लांबड़ा और हरविंदर सिंह उर्फ राहुल निवासी निझरां थाना लांबड़ा गांव के ही सरपंच के पति मोता सिंह की हत्या की योजना बना रहे हैं। इनके पास असला भी मौजूद है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी पुष्पबाली ने पुलिस पार्टी सहित बिंदू के घर पर छापेमारी कर बिंदू, अमरीक सिंह और दलवीर सिंह को एक माउजर 7.65 (मेड इन यूएसए), आठ कारतूस, एक रिवाल्वर और एक चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी लखवीर सिंह और हरविंदर सिंह राहुल मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में बिंदू ने कहा कि मोता सिंह की पत्नी और उसकी माता सरंपच चुनावों में एक दूसरे के खिलाफ खड़ी थी। इसमें मोता सिंह की पत्नी जीत गई थी। इसी की रंजिश के चलते वह मोता सिंह को मारना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें