फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल युवक की मौत, ग्रामीणों ने 5 घंटे जाम रखा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। भारत-पाक सीमा से सटे नरोट जैमल सिंह एरिया में ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक जतिंद्र कुमार निवासी बहादरपुर का रहने वाला था। वहीं घटन स्थल से चालक ट्रक को भगा ले गया। युवक की मौत के बाद पुलिस के कार्रवाई न करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पांच घंटे कठुआ-पठानकोट रोड पर चक्का जाम करने के साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

मामला उग्र होते देख रात एक बजे डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को मनाने का प्रयास किया। बाद में फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना उठाया। रात दो बजे तक स्थिति तनावूपर्ण बनी रही। डीएसपी के आश्वासन के बाद करीब 5 घंटे तक ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ। जाम लगने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नरोट जैमल सिंह पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक जतिंद्र कुमार डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। शिकायतकर्ता मृतक के भाई बहादरपुर निवासी सुरजीत कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जतिंद्र बीती रात काम खत्म कर बाइक पर सवार होकर नरोट से अपने गांव बहादरपुर को लौट रहा था। जब वह रियालटी चौक के पास पहुंचा को किसी अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में जतिंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेश कुमार का कहना है कि नरोट जैमल सिंह थाने में मृतक के भाई शिकायतकर्ता सुरजीत कुमार के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक का पता करवाया जा रहा है। आरोपी ट्रक चालक को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें