फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भाईयों में झड़प, पिता-पुत्र जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। थाना ढिलवां गांव रायपुर अराइयां में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो छोटे भाइयों ने अपने बड़े भाई और उसके बेटे को तेजधार हथियार से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पारिवारिक सदस्यों की ओर से उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। ड्यूटी डॉ. बीएस बैंस के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बलबीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी रायपुर अराइयां ने बताया कि उनके पिता ने दोनों भाईयों को हिस्से के मुताबिक जमीन बांटकर दे दी और एक हिस्सा अपने पास रखा। जो हिस्सा पिता केपास था वह उसने अपने छोटे बेटों को ठेके पर दे दी। इस वर्ष वही जमीन छोटे भाईयों से वापस लेकर उसे (बलबीर सिंह) को दे दी। जब शनिवार को वह और उसका बेटा जमीन का कब्जा लेने के लिए गए। तब दोनों छोटे भाईयों अंग्रेज सिंह और कश्मीर सिंह ने कब्जा देने से इंकार कर दिया। इस बारे पिता ने उसे समझाया तो उन्होंने पिता के साथ भी गाली गलौच करनी शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए आए बलबीर सिंह और उसका बेटा अमनदीप सिंह के साथ भी दोनों भाई गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें इससे रोका तो उन लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला करके उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर थाना ढिलवां पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें