फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-द् हिन्दू बैंक एनपीए मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। 700 करोड की टर्न ओवर वाले द हिंदू कोआपरेटिव बैंक प्रबंधन ने बुधवार को विगत लंबे समय से डिफाल्टर चल रहे नरेंद्र सिंह निवासी पठानकोट को काबू किया है। इस डिफाल्टर पर बैंक की 19 लाख रुपये की राशि की देनदारी थी। काबू करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बैंक प्रबंधन की टीमें उक्त डिफाल्टर को काबू करने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस के साथ उसके घर दबिश दे रही थी। लेकिन वह इनके हाथ नहीं लग पा रहा था। बुधवार तड़के इन्हें सूचना मिली जिसके बाद आरोपी को घर से ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इससे पहले भी बैंक प्रबंधन की ओर से जारी की गई डिफाल्टरों की लिस्टों में से तीन डिफाल्टरों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। इस बात की पुष्टि करते हुए सीईओ अमन मेहता ने कहा कि बैंक प्रबंधन किसी भी हालत में बैंक को डूबने नहीं देगा। मेहता ने कहा कि बैंक को फिर से पांवों पर लाने के लिए अधिकारिक तौर पर अब ओटीएस स्कीम लाई गई है। जिससे बैंक की रिकवरी की जा सके। इसके अतिरिक्त जिन डिफाल्टरों की ओर से अभी तक पैसा जमा नहीं करवाया गया है। वह इस स्कीम के तहत पैसा जमा करवाएं अन्यथा आगामी दिनों में उनके खिलाफ बैंक प्रबंधन कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें