लुधियाना। बाहरी इलाकों से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करने वाली एक महिला को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव कादियां के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गांव तलवंडी कलां निवासी अमरजीत कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है।