फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से 23 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। विदेश से लौटे युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार हरदीप सिंह उर्फ पीटर वासी मोगा अपने दोस्त अमृतपाल सिंह (23) वासी नानक नगरी को रविवार की रात को अपने साथ ले गया था। इसके बाद अमृतसर रोड पर एक बेअबाद घर में लोगों ने अमृतपाल सिंह को बेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमृतपाल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल के पास से नशे के लिए प्रयोग की गई सिरिंज भी बरामद कर ली गई है। डाक्टर ने भी पुष्टि कर दी है कि अमृतपाल की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है।
विज्ञापन

एएसआई के अनुसार जांच दौरान सामने आया कि हरदीप सिंह नामक युवक अमृतपाल सिंह को अपने साथ लेकर अमृतसर रोड पर नशा करने के लिए लेकर गया था। वहां पर हरदीप सिंह ने खुद सिगरेट में भरकर नशा पिया और अमृतपाल सिंह ने नशे का इंजेक्शन लगा लिया, जिसके चलते अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।पता चला है कि अमृतपाल सिंह करीब तीन माह पहले दोहा कतर से लौटा था और दो तीन-दिन के बाद वह वापस दोहा कतर जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें