फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपाल सिंह का नहीं निकला हनुमानगढ़ नहर से बरामद शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपाल सिंह का नहीं निकला हनुमानगढ़ नहर से बरामद शव
विज्ञापन

5 को विधायक आवास का घेराव करेगी एक्शन कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। करीब 12 दिन पहले यहां के सीआईए स्टाफ में पुलिस हिरासत के दौरान नौजवान की मौत व उसके शव को खुर्दबुर्द करने के मामले में संघर्ष कर रही एक्शन कमेटी ने अब 5 जून को कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के आवास का घेराव करेगी। इससे पहले कमेटी ने 29 जून को रोष प्रदर्शन के बाद विधायक आवास का घेराव करना था, लेकिन आपस में विवाद होने के चलते उसे स्थगित कर दिया गया था। उधर, एक दिन पहले वीरवार देर शाम हनुमानगढ़ (राजस्थान) से नहर से एक शव बरामद होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शव की पीड़ित परिवार से शिनाख्त करवाई, लेकिन यह शव जसपाल सिंह का नहीं निकला। मामले पर एक्शन कमेटी का आरोप है कि असल में पुलिस किसी अन्य का शव परिवार को सौंपकर उनके संघर्ष को खत्म कराना चाहती थी, लेकिन उनकी यह चाल सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम पुलिस ने इस बात का प्रचार किया कि जसपाल सिंह की लाश बरामद हो गई है और इसके आधार पर पुलिस ने धरना खत्म करने की बात कही थी, लेकिन परिवार व एक्शन कमेटी ने कहा कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही यह फैसला किया जाएगा। शुक्रवार को मृतक नौजवान के माता पिता व परिवार के सदस्य एक्शन कमेटी नेता राजिंदर सिंह व बूटा सिंह के साथ हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने पड़ताल के बाद व्यक्ति की आयु 35-40 करार दी और कद भी 5 फुट 10 इंच बताया, जबकि जसपाल की आयु 23 साल है और उसका कद भी 5.3 के आसपास था। एक्शन कमेटी के सदस्य राजिंदर सिंह ने बताया कि इसके अलावा बरामद लाश के बारे में डॉक्टर की रिपोर्ट थी कि शव 4 से 5 दिन पुराना है, जबकि जसपाल सिंह को लापता हुए 13 दिन हो चुके हैं। इस प्रकरण को लेकर शुक्रवार को एक्शन कमेटी की अहम बैठक हुई, जिसमें विधायक के आवास के घेराव का फैसला लिया गया। साथ ही जसपास सिंह का शव बरामद होने, न्यायिक जांच मुकम्मल होने व आरोपियों को सजाएं मिलने पर संघर्ष को जारी रखने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें