फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश दो गुटों में चले ईंट पत्थर, कार तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। कंधवाला रोड स्थित दुर्गा नगरी में सोमवार देर शाम चुनावी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इससे महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल मनोज पुत्र उत्तम चंद ने बताया कि सोमवार की शाम उसके घर के बाहर दोस्त की एक कार खड़ी थी। मोहल्ले के ही कुछ युवक कार को क्षतिग्रस्त कर रहे थे। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। जब बीचबचाव में भारत पुत्र पूर्णचंद, हैप्पी पुत्र पप्पू राम आए तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया और पथराव कर लहूलुहान कर दिया। दूसरे पक्ष के पालाराम, दीपक, मनोज, रवि व सुनीता पत्नी अशोक आदि ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते पहले पक्ष के लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं रात भर मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी रही। सुबह होते ही लोगों ने बड़ी तादात में सड़क पर ईट-पत्थर पड़े हुए देखे। इस दौरान दोनों गुटों के लोग फिर एकत्रित होने लगे। मामले की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को वहां से खदेड़ा और सख्त चेतावनी दी। थाना प्रभारी परविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें