फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफे का पेपर देने गई 17 वर्षीय छात्रा हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। थाना अजीतवाल के अंतर्गत पड़ते एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई संतोख सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। 24 मई की सुबह करीब सात बजे उनकी बेटी उन्हें कहकर गई थी कि वह मोगा में वजीफे का पेपर देने के लिए जा रही है लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके चलते परिवार ने पुलिस के पास इसकी सूचना देकर लड़की को भगा ले जाने का संदेह जाहिर किया। जांच अधिकारी का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें