पठानकोट। मोहल्ला चार मरला क्वार्टर रामनगर में चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेसी व बीजेपी वर्करो में दातर चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल गणेश भोला व विजय कुमार निवासी चार मरला क्वाटर के रहने वाले हैं। घायल विजय कुमार की बाजू पर दातर लगने से हालत खराब है। घायलों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 में की है।
घायल वार्ड प्रधान गणेश भोला ने बताया कि वह वीरवार रात को ढाकी रोड से सैर कर चार मरला क्वाटर घर की ओर आ रहे थे। मोहल्ले में भाजपा वर्करों ने जीत को लेकर डीजे लगाया था। वह दोनों वहां से गुजर रहे थे कि हमलावरों ने उन पर कमेंट किए। सुनील जाखड़ की हार को लेकर बातें कीं। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो जश्न मना रहे नशे में धुत युवकों ने दातर से हमला कर दिया। हमले में विजय कुमार की बाजू पर दातर लगे। वह झगड़े को छुड़वाने आगे गए तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट की। मारपीट को देख मोहल्ला वासी इक्ट्ठे हो गए। मोहल्ला वासियों ने झगड़े को छुड़वाया और उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर थाना डिवीजन नंबरर 2 के एसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।