फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन कातिलाना हमला कर एक की हत्या, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन कातिलाना हमला कर युवक की हत्या, दूसरा घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना भोगपुर के अंतर्गत पड़ते गुरु नानक मोहल्ला वार्ड नंबर-6 में मंगलवार रात 15 हथियारबंद लोगों ने दो युवकों पर हमला कर एक की हत्या कर दी। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया है।
सिविल अस्पताल में दाखिल घायल युवक जश्न कुमार पुत्र कश्मीर लाल निवासी भोगपुर ने बताया कि 2014 में उसके मामा के साले के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस की तरफ से दोनों तरफ से क्रॉस केस दर्ज किया गया था। इस केस में ही उसको जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात जश्न अपने दोस्त मनप्रीत सिंह (22) पुत्र जरनैल सिंह निवासी गुरु नानक मोहल्ला वार्ड नंबर 6 भोगपुर के घर बैठा हुआ था। तभी मामा का साला अपने 14-15 साथियों के साथ आया और तेजधार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया। कातिलाना हमले में मनप्रीत की मौत हो गई और जश्न कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना थाना भोगपुर की पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएसपी गुरप्रीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें