जेठ और ससुर की गिरफ्तारी के लिए धरना देगी गैंगरेप पीड़िता
बठिंडा। गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व इंसाफ लेने के लिए पीड़िता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी के आगे धरना लगाएगी। करीब एक माह पहले पीड़िता ने अपने जेठ व ससुर पर गैंगरेप करने का आरोप लगाकर थाना कनाल में जेठ बलजीत सिंह और ससुर बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बातचीत में बताया कि केस दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि वह कई बार बठिंडा पुलिस के अधिकारियों को मिल चुकी है। लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। पीड़िता ने कहा कि इंसाफ और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए वह जल्द चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी के सामने धरना देगी।