फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा रोड पर स्थित नहर कालोनी पास तीन हथियारबंद व्यक्ति एक बिजनसमेन को शरेआम गोलियां मार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवारों ने सरेआम व्यापारी को मारी गोली
विज्ञापन

नहर कालोनी के पास तीन हथियारबंद वारदात कर भागने में सफल
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
बठिंडा रोड स्थित नहर कालोनी के नजदीक रविवार की सुबह करीब 8:15 बजे तीन हथियारबंद व्यक्ति एक बिजनेमैन को सरेआम गोलियां मार कर फरार हो गए। घायल व्यापारी श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में दाखिल कराया गया है।
बरकंदी रोड मुक्तसर निवासी गुरदेव सिंह अटवाल (55) अबोहर रोड में आरा एवं लकड़ी के कोयले का काम करते है। रविवार सुबह वह अपने किसी रिश्तेदार का पता लेने के लिए दिनेश अस्पताल बठिंडा रोड आए थे। जब वह पता लेकर अपनी स्विफ्ट कार के पास पहुंचे। वहां पहले से मौजूद तीन व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने दो फायर किए। जिन एक गोली गुरदेव सिंह की छाती में लगी। इस के बाद हमलावर नीले रंग की आल्टो कार में सवार होकर फरार हो गए। घायल गुरदेव सिंह को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उन्हें फरीदकोट मेडिकल कालेज में रैेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसएसपी सुशील कुमार, एसपी बलजीत सिंह, थाना सिटी इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों दिनेश अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। थाना प्रमुख ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कथित दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके स्कैच जारी किए जाएंगे। पूरे मामले का पता घायल गुरदेव सिंह के बयान देने पर ही पता लगेगा। घायल के बेटे बंटी का कहना है अभी तक हमें किसी व्यक्तिपर शक नहीं है, न ही यह मामला लूटपाट का लग रहा है। पिता के होश आने के बाद ही सारी बात स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें