फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की नाबालिग को भगा ने गया होशियारपुर का युवक, डल्हौजी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की नाबालिग को भगा ले गया होशियारपुर का युवक
विज्ञापन

डलहौजी में दोनों गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा पर थाना इंदौरा के तहत आते चौकी ठाकुरद्वारा के एक गांव में एक युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया। लड़की हिमाचल की है जबकि युवक पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव गेहरा का रहने वाला है। पुलिस ने कॉल डिटेल व अन्य सूत्रों से सूचना मिलने पर डलहौजी में रेड कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि चौकी ठाकुरद्वारा में महिला ने अपनी नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट शुक्रवार को लिखाई थी। महिला ने बताया था कि पंजाब के गांव गेहरा, मुकेरियां जिला होशियारपुर का युवक बंटी कुमार (22) उनकी बेटी बहला फुसलाकर व शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया है। इसके बाद ठाकुरद्वारा चौकी में 363 व 366 पोस्को के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने लड़के के मोबाइल की लोकेशन पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को डलहौजी के होटल महाराजा में चंबा पुलिस की सहायता द्वारा पकड़कर इंदौरा लाया गया। उनका रविवार को चौकी प्रभारी सुरिंदर राणा की ओर से नूरपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें