फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में नशीली बर्फी खिलाकर नौजवान को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


ट्रेन में नशीली बर्फी खिलाकर नौजवान को लूटा
आरपीएफ ने ट्रेन के जनरल कोच से पकड़ा जहरखुरानी गिरोह का सदस्य
आरपीएफ को आरोपी के पास से बेहोशी की दवा व खानपान की वस्तुएं बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। आरपीएफ ने अमरपाली एक्सप्रेस (15708) में नशीली बर्फी खिलाकर एक नौजवान से लूटपाट करने वाले जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके पास से बेहोशी की दवा भी मिली है। फगवाड़ा आरपीएफ थाना ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस सुधाकर ने दी।
विज्ञापन

सीनियर कमांडेंट एस सुधाकर ने बताया कि वीरवार रात को अम्रपाली एक्सप्रेस में आरपीएफ स्टाफ चेकिंग कर रहा था। ट्रेन के जनरल कोच में आरपीएफ जवान को एक 24 वर्षीय नौजवान बेहोश मिला। उसे किसी तरह होश में लाया तो उसने बताया कि ब्यास रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति ने उसे बर्फी खिलाई थी, बर्फी खाने के बाद वह बेहोश हो गया। उसकी जेब से पैसे भी गायब हैं। बेहोश युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र दीन दयाल वासी ईदगाह जिला अररिया बिहार (मौजूदा पता श्री हरगोबिंदपुर, ब्यास) के रूप में हुई। आरपीएफ ने पीड़ित को साथ लेकर जनरल कोचों की चेकिंग की। एक कोच में आरोपी बैठा था, जिसे आरपीएफ ने पीड़ित की पहचान पर काबू किया। आरोपी की पहचान कांदा शाह पुत्र बाबू लाल वासी गांव मच्हर थाना जोगा पट्टी जिला पश्चिमी चंपारण बेलिया बिहार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने पीड़ित को फगवाड़ा सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। उधर, थाना आरपीएफ फगवाड़ा ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


फोटो संख्या-26एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--रेल डिवीजन फिरोजपुर की आरपीएफ ने अम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा जहरखुरानी गिरोह का एक सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें