फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर साढ़े नौ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, फरार
विज्ञापन

फिरोजपुर।
जीरा थाना सदर पुलिस ने एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर नौ लाख 40 हजार 200 रुपये की ठगी करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और फरार हैं।
सुखविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव वाड़ा चेन सिंह वाला तहसील जीरा जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने आस्ट्रेलिया जाने के लिए रुचि शर्मा और केमदीन वासी वर्ल्ड वाइड इमिग्रेशन सॉल्यूशन एससीओ 141 सेकेंड फ्लोर सेक्टर 40-सी चंडीगढ़ से संपर्क किया था। उक्त आरोपियों ने आस्ट्रेलिया भेजने के लिए उससे नौ लाख 40 हजार दो सौ रुपये वसूले थे। काफी दिन तक जब उसे उक्त आरोपियों ने आस्ट्रेलिया नहीं भेजा तो उसने अपनी धनराशि वापस मांगी। आरोपियों ने उसकी धनराशि वापस नहीं दी। इस संबंधी सुखविंदर ने पुलिस को शिकायत दी। एएसआई लखवीर सिंह ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्क परमिट पर बहरीन भेज ठग लिए 1.40 लाख
-दो नौजवानों को विदेश भेजने के नाम पर की गई ठगी
-सदर बुढलाडा की पुलिस ने महिला समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
रिश्तेदारी में मामा लगते एक व्यक्ति ने अपने परिवार समेत दो नौजवानों को विदेश भेजने की जगह वर्क परमिट पर बहरीन भेजकर बाद में उसका वीजा कैंसल करवाकर 1 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की है। सदर बुढलाडा की पुलिस ने महिला समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को गांव गड्दी वासी रतन सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह को सुखविंदर सिंह ने बहरीन भेजने का आश्वासन दिलाया था। किश्तों में उनसे 3 लाख 40 हजार रुपये हासिल किए, जिसमें से उसने बहरीन में उनको सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलानी थी। 15 जुलाई 2017 को रतन सिंह व मनप्रीत सिंह को वर्क परमिट पर विदेश भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर दोनों से कसी लोहा फैक्टरी में काम करवाया गया। बाद में उनका वीजा रद्द करवाकर 26 जुलाई 2017 को उनको देश भेज दिया। उन्होंने एसएसपी मानसा को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्तियों ने उनसे धोखे में रखकर लाखों रुपये की ठगी की है, जिस की जांच उपरांत बुढलाडा पुलिस ने सुखविंदर सिंह, वीरपाल कौर वासी धनौला व सिमरजीत सिंह वासी माईसरखाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह उक्त व्यक्तियों का रिश्तेदारी में मामा लगता है। उसके व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें