फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन में लाखों रुपये की रकम हड़पने वाले अकाली सरपंच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती जमीन से लाखों रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर बूले की जमीन में लाखों के घपने का था मुख्य आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
गांव हुसैनपुर बूले की पंचायती जमीन में लाखों रुपये के घपले के मामले में वांछित आरोपी अकाली सरपंच को कबीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया। जहां से माननीय न्यायधीश ने आरोपी को केंद्रीय जेल कपूरथला भेजने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

डीएसपी सुल्तानपुर लोधी वरियाम सिंह खैरा ने बताया कि थाना कबीरपुर पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 64 तिथि 11 जुलाई 2015 को विभिन्न धाराओं के तहत गबन का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव हुसैनपुर बूले ने शिकायत नंबर 2671 एसएसपी कपूरथला को जांच के लिए दी थी। इसके अलावा सीडब्ल्यूपी नं 14975 ऑफ 2014 माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में दायर की थी। इसमें आरोप लगाया था कि सरपंच कुलदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी गांव हुसैनपुर बूले, सतीश चंद्र वशिष्ठ तत्कालीन एडीसी और हरभजन सिंह ग्राम सेवक ने मिलकर पंचायत की 97 एकड़ जमीन 7 वर्षो के लिए जाली पट्टेनामे तैयार करके पट्टेदारों को पट्टे पर दी थी और उनसे 13,70000 रुपये वसूल किए थे, जो पट्टेदारों के बयानों में आ चुके है। जबकि सरपंच कुलदीप सिंह ने उनको 1 लाख 31 हजार 50 रुपये की रसीदें दी थी और बाकी के 12 लाख 49 हजार 250 रुपये गबन कर लिए। जसवंत सिंह ने बताया कि पंचायत की कुल 218 एकड़ जमीन है और इन 17 पट्टेदारों को 97 एकड़ जमीन देने के अलावा पंचायत की बाकी जमीन 121 एकड़ बनती है, उसको भी बिना किसी पट्टे से असर रसूख वाले व्यक्तियों को ही दे दी। पहले यह जमीन 3500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर दी जाती थी। मामले की जांच जिला और पेंडू विकास विभाग पंजाब जालंधर की ओर से की गई थी। जांच में गबन सामने आने पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी कुलदीप सिंह ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी अग्रिम जमानत के लिए जिला सेशन जज कपूरथला और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में लगाया था, जिसे दोनों अदालतों ने रद कर दिया था। इसके बाद कबीरपुर पुलसि ने आरोपी सरपंच कुलदीप सिंह निवासी हुसैनपुर बूले को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड लिया। डीएसपी ने बताया कि रिमांड में आरोपी सरपंच ने अहम खुलासे किए हैं। अन्य आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें