फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर दिव्यांग से पौने दो लाख रुपए ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिनों बाद पत्नी और साला दोनों लापता, छह के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ निवासी एक दिव्यांग युवक की शादी के नाम पर उसके ही जानकारों ने पौने दो लाख की ठगी कर ली। अदालत में जाली दस्तावेजों पर जिस लड़की से उसकी शादी करवाई गई वह 10 दिन पति के साथ रहने के बाद अपने कथित भाई के साथ लापता हो गई। पत्नी की तलाश में दिव्यांग युवक चार दिनों तक श्री मुक्तसर साहिब रेलवे स्टेशन पर उसका इंतजार करता रहा। अंत में उसने अबोहर के थाना नं.1 में शिकायत देते हुए तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव गोमला, थाना कनीना निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि गांव सप्पांवाली निवासी रानी पत्नी पाला सिंह उसके ताया राम सिंह के पास खेतों में काम करने के लिए आती थी। इसी दौरान उसने राम सिंह से उसकी शादी करवाने की बातचीत की। 17 दिसंबर 2018 को अबोहर के कोर्ट कांप्लेक्स में शांति देवी से उसकी शादी करवा दी और 1 लाख 70 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद शांति 10 दिनों तक उसके घर पर रही। इसी दौरान राजू उर्फ सोनू उसके घर पर गया और शांति को अपनी बहन बताते हुए 26 जनवरी को अपने साथ ले आया। इंद्रजीत ने बताया कि जब उसने शांति को दोबारा अपने घर लाने के लिए संपर्क किया तो उसे श्री मुक्तसर साहिब के रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया। वहां वह चार दिनों तक लगातार उनका इंतजार करता रहा। बाद में जब उसने शादी करवाने वाले अन्य लोगों से संपर्क किया तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने इंद्रजीत के बयान पर गांव सप्पांवाली निवासी रानी पत्नी पाला सिंह, पाला सिंह, चक खेड़े निवासी शांति रानी, नानक नगरी निवासी गुरमीत कौर, बनवाला निवासी राजू, बल्लूआना निवासी भजन कौर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए रानी व पाला सिंह को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भ्भ्भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें