फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वैन की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन

मलोट। शहर के अजीत नगर में बुधवार सुबह स्कूल वैन की टक्कर से एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजीत नगर निवासी रक्षित पुत्र सुरजीत कुमार अपनी मां के साथ अपने बड़े भाई को स्कूली वैन पर चढ़ाने आया था। इसी दौरान वैन चालक की लापरवाही से वह स्कूली वैन की चपेट में आ गया। लोगों ने घायल रक्षित को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वैन ड्राइवर गुरप्रीत सिंह वैन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें