फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर कुलवंत सिंह उर्फ गोपा साथियों समेत गिरफतार.

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर गोपा को दो साथियों संग दबोचा
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों अवैध पिस्टल, कारतूस व नशीला पाउडर बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सिरदर्द बन चुका गैंगस्टर कुलवंत सिंह उर्फ गोपा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोपा को दो साथियों के साथ दबोचा है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग जालंधर व होशियारपुर की पुलिस ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोपा नवांशहरिया व उसके दो सहयोगियों अनमोल दत्ता व राहुल को अवैध हथियार और नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।
एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर एचपीएस खख ने बताया गुप्त सूचना मिली कि कुलवंत सिंह गोपा के साथ उसके अन्य दो सहयोगी काले रंग के मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं। काउंटर इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम और पुलिस स्टेशन सदर होशियारपुर के साथ इन गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस दल ने चंडीगढ़-होशियारपुर रोड पर टी-प्वाइंट बूथगढ़ में नाका लगाकर काले मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़कों को रोका। तीनों ने नाके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह गोपा, अनमोल दत्ता प्रिंस व राहुल के रूप में हुई है। इनके पास सेारतूस के साथ एक अवैध पिस्तौल व 49 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। जांच के दौरान पता चला कि कुलवंत सिंह उर्फ गोपा पहले से ही चोरी के 5-6 मामले, हत्या का प्रयास व अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें