फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग स्कवायड की मदद से सुराग लगा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉग स्क्वाएड की मदद से कातिल की तलाश
विज्ञापन

गांव कराईवाला में छात्र सुरिंदर की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
गांव कराईवाला के छप्पड़ से बारह वर्षीय मासूम छात्र सुरिंदर सिंह का गट्टे में बंधा शव बरामद होने से गांववासी खौफजदा हैं। कुछ ही दिनों में एक छात्र का शव मिलने और दूसरे छात्र का पंद्रह दिनों बाद भी पुलिस के कोई सुराग न लगा पाने से गांववासी सदमे में हैं। पुलिस जहां मौसेरे भाई सोनी द्वारा सुरिंदर को नहर में फेंक ने क ी बात कहने के बाद से ही उसे तलाश कर रही है। वहीं दूसरे मृतक छात्र के कातिलों को ढूंढने के लिए डॉग स्क्वाएड की मदद से तलाश कर रही है।
गांव कराईवाला में एक ही नाम के दो छात्रों के साथ हुए इस हादसे से लोग गुस्साए हैं। पुलिस की ओर से मंगलवार को मृतक सुरिंदर के कातिलों को ढूंढने के लिए फिरोजपुर से डॉग स्क्वाएड टीम के एचसी भगवंत सिंह के नेतृत्व में छानबीन की गई। गांव के छप्पड़ से सूंघते हुए डॉग पुलिस को गांव में ही रहते गुरतेज सिंह की डेयरी के साथ उनके तूड़ी वाले कमरे तक ले गया। इसके चलते अब पुलिस की शक की सुई उस पर घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। डीएसपी राजपाल सिंह हुंदल ने बताया कि छात्र सुरिंदर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया है। वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, सात जनवरी से गायब छात्र सुरिंदर के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतुष्टि जाहिर की है। परिजनों ने कहा कि पुलिस अगर गंभीरता से आरोपी सोनी से पूछताछ करती तो अब तक सुरिंदर का पता चल जाता। पुलिस ने इस मामले में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें