पुलिस के खिलाफ एबीवीपी का रोष प्रदर्शन
13 साल की बच्ची की हत्या को लेकर जहां मामला गरमाया हुआ है, वहीं इस हत्या के आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर एबीवीपी भी सड़क पर उतर आई है। जालंधर के पारस एस्टेट में हुई इस हत्या के खिलाफ एबीवीपी की छात्राओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने मांग कि हैं कि कहा कि घटना के दौरान कार्रवाई में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्राओं ने एएसआई को डिसमिस करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
छात्राओं ने नागालैंड केस का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर आरोपी को पेड़ पर लटकाकर मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद दोबारा वहां पर ऐसी घटना नहीं हुई। पुलिस के खिलाफ छात्राओं ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस कह रही है, आरोपी को सजा दी जाएगी, लेकिन हम कह रहे हैं कि जल्दी व कड़ी सजा दी जाए, ताकि दोबारा ऐसी दरिंदगी किसी बच्ची के साथ न हो।