फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली की आवाज सुन चोर सवा दो लाख रुपये से भरा गल्ला छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली की आवाज सुन रुपये से भरा गल्ला छोड़ भागे चोर
विज्ञापन

जिला प्रधान ने अपनी पिस्टल से की हवाई फायरिंग, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शहर के मेन बाजार में चोरों ने मंगलवार तड़के एक दुकान में घुस कर चोरी की। चोरों को पकड़ने के लिए भाजपा जिला प्रधान देविंदर बजाज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। आवाज सुनकर चोर सवा दो लाख रुपये से भरा गल्ला वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

देविंदर बजाज ने बताया कि सुबह पौने चार बजे के करीब मोहल्ले के चौकीदार ने उनके घर से थोड़ी दूर स्थित कपड़े की होलसेल की दुकान में चोरों के घुसे होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दो साथियों के साथ तुरंत ही दुकान के अगले व पिछले हिस्से को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने कई फोन सिटी पुलिस थाने के लैंडलाइन नंबर पर किए लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। चोर कपड़े के होलसेल कारोबारी राजेश कोछड़ की दुकान के अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने राजेश कोछड़ को भी सूचना दे दी। चोरों को रंगे हाथ धर-दबोचने की नीयत से उनके साथ आए लोग दुकान के सामने खड़े हो गए। वह दुकान की पिछली तरफ गली में चले गए। लोगों के आने पर उन्होंने दुकान के पिछले हिस्से से छत पर जाकर अंदर जाने की कोशिश की तो चोरों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अभी वह कुछ समझ पाते कि इसके पहले चोरों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। बचाव में उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो हवाई फायर भी किए तो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। भागते समय चोरों ने दुकान से चोरी किए गल्ले को नीचे पास खाली पड़े प्लांट में छोड़ दिया। तब तक राजेश भी मौके पर पहुंच गए। गल्ले को खोलकर देखा गया तो उसमें सवा दो लाख रुपये थे। सिटी थाने के प्रभारी पुष्पिंदरपाल शर्मा ने बताया कि वह मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें