दहेज उत्पीड़न के आरोप में सात पर केस
मानसा। एक विवाहिता ने थाना सिटी-2 मानसा में अपने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर करवाया है।
सिमरप्रीत कौर वासी मानसा का विवाह 29 जनवरी 2017 को हरप्रीत सिंह वासी गांव कुमगर, जिला फिरोजपुर से हुआ था। इसके बाद ससुराल परिवार उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। इस संबंधी पीड़िता सिमरप्रीत कौर ने जिला पुलिस मुखी मानसा से शिकायत करके इंसाफ की मांग की। जांच के बाद सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने पति हरप्रीत सिंह, सास सुरिंद्र कौर, ससुर गुरचरण सिंह, जेठ चमकौर सिंह, जेठानी पवनदीप कौर वासीआन गांव कुमगर, जिला फिरोजपुर, ननद सिमरजीत कौर व नवदोइया गगनदीप सिंह वासीआन फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।