फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में हिरासती नवविवाहिता को नशा करवाने के मामले में सस्पैंड पुलिस मुलाजिम लाईन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्पेंड किए गए तीनों मुलाजिम लाइन हाजिर
विज्ञापन

नवविवाहिता के थाने में नशा करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। फगवाड़ा सिटी थाने में हिरासत के दौरान नवविवाहिता को नशा करवाने की वीडियो वायरल होने के मामले में सस्पेंड किए तीनों पुलिस मुलाजिमों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागी जांच की सिफारिश कर दी गई है।
विज्ञापन

एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मामला सामने आते ही एक एएसआई बलवीर सिंह, एचसी हरदीप सिंह और लेडी कांस्टेबल कुलदीप कौर को सस्पेंड कर दिया गया। सिटी पुलिस ने एक नवविवाहिता को तीन ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में थाना सिटी के एक कमरे में ही हिरासत के दौरान नवविवाहिता के हेरोइन का सेवन करने का एक वीडियो वायरल हो गया। इसकी खुुफिया तौर पर विभाग जांच कर रहा था। मामला साफ होते ही तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस मुख्यालय को भेजी जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि युवती उसके पास से पकड़ी गई हेरोइन का ही नशा कर रही थी या उसे किसी ओर ने नशा दिया। इस जांच के बाद मामला गंभीर रुप धारण कर सकता है क्योंकि दोनों ही परिस्थितियों में पुलिस मुलाजिम जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें