शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
दुराचार के बाद शादी से किया इनकार, तीन के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शादी का झांसा देकर अमृतसर के एक होटल में बीस वर्षीय युवती के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़िता ने थाना गुरुहरसहाए पुलिस को दिए बयान में कहा कि 11 जून को आरोपी अमरीक सिंह उसे अपने परिवार के सदस्यों की मदद से शादी करने की बात कहकर घर से भगाकर ले गया। अमृतसर ले जाकर एक होटल में कमरा लिया और तीन दिन तक उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हो गई। पीड़ित परिवार ने छह जून को थाना गुरुहरसहाए को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी अमरीक सिंह, कश्मीरा बाई और सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं। मामले की जांच कर रही एएसआई गुरकंवल जीत कौर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।