फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की वारदात कोे अंजाम देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी गांव बोलीना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि आरोपी दीपक को भार्गव कैंप नजदीक बुड्ढा मल ग्राउंड के पास चेकिंग दौरान एएसआई महिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से सोने व चांदी के गहने, लैपटॉप व एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने बीते दिनों पहले कृष्णा नगर के एक घर से काफी सामान चोरी किया था। उन्होंने कहा कि आरोपी दीपक पर पहले से विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं। दो मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें