फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात पुलिस ने किया लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश, चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से सोना, लैपटॉप, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
देहात पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने लुटेरा और चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जतिंदर सिंह उर्फ जतिन, दीपक उर्फ दीपा, गुरमीत उर्फ गीता और राज कुमार उर्फ राजू के तौर पर हुई है। चारों आरोपी घरों में चोरी करने के साथ गांव उग्गी, गांव खीवा, गांव काहलवां और गांव रहीमपुर के आसपास लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

देहात पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल की प्रभारी महिंदर सिंह ने कहा कि एएसआई सुरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव मल्लियां कलां के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान चारों आरोपी वहां से दो मोटरसाइकिलों पर आ रहे थे। वे पुलिस नाका देखकर बाइक को घुमाने लगे। पुलिस फोर्स ने पीछा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने पर सोने की बालियां, टॉपस एवं रिंग, एक लैपटॉप, एक तलवार, एक दातर और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है। उन्होंने कहा कि यह आरोपी मलियां के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कई चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। इन सभी पर विभिन्न थानों में तीन-चार मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि गांव तलवंडी सलेम में रणजीत सिंह के घर से रात के समय चोरी कर सोने के गहने चोरी किए थे। यह मामला थाना नकोदर में दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों ने कई वारदातों को कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें