फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक छात्र समेत तीन की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर/जलालाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही थाना सदर जीरा, कुलगढ़ी और जलालाबाद सदर पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छात्र संदीप सिंह व प्रिंस पुत्र जज सिंह वासी जोद्धा भैणी अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के साथ बाइक से स्कूल लमोचड़ कलां के लिए रवाना हुए। बाइक संदीप चला रहा था। घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी बाइक के आगे एक ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। उसे संदीप ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। सड़क तंग होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई। हादसे में संदीप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जख्मी हालत में गुरप्रीत और प्रिंस को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डाक्टरों ने प्रिंस की नाजुक हालत देखते हुए मुक्तसर रेफर कर दिया।
इसी तरह गुरमेल सिंह और सुखचैन सिंह बाइक पर गांव गोगोआनी से अपने गांव चहल (जीरा) लौट रहे थे। जैसे ही गांव फेरोके पहुंचे कि एक तेज कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुखचैन की मौत हो गई जबकि गुरमेल जख्मी हो गया। जख्मी हालत में गुरमेल को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

तीसरी घटना में गुरप्रीत सिंह और उसका बेटा मनप्रीत सिंह अलग-अलग बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारों से मिलकर अपने घर गोलबाग फिरोजपुर शहर लौट रहे थे। सांदे हाशम बस अड्डे के पास पहुंचे कि फिरोजपुर की तरफ जा रही रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने बिना इशारा किए एकदम ट्रैक्टर-ट्राली मोड़ दी जो मनप्रीत की बाइक से टकरा गई। हादसे में मनप्रीत गंभीर जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें