फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार ग्राम हेरोइन समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने चार ग्राम हेरोइन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान सोनू कीड़ा निवासी लसूड़ी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा, रविन्द्र सिंह उर्फ मिंटू निवासी गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन और दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी वाल्मीकि मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई हैं। यह तीनों बस्ती दानिशमंदा में पड़ते इलाके लसुरही मोहल्ले के खाली प्लाट में हेरोइन पी रहे थे। पुलिस ने इन सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसीपी सरबजीत राय और थाना डिवीजन नंबर पांच इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के दिशा-निर्देशों पर एएसआई जगतार सिंह ने पुलिस पार्टी समेत एक गुप्त सूचना के आधार पर बस्ती दानिशमंदा के लसुरही मोहल्ला के एक खाली प्लाट में सोनू कीड़ा, दीपक दीप और रविन्द्र सिंह छिपकर हेरोइन पी रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया और तलाशी लेने पर 4 ग्राम हेरोइन बरामद की। रविन्द्र सिंह उर्फ मिंटू तरनतारन से हेरोइन लाकर उनको बेचता था। कीड़ा और दीपक कुमार भी रविन्द्र सिंह उर्फ मिंटू के पास से ही हेरोइन खरीदते थे और उसमें से कुछ बेच देते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सोनू कीड़ा पर पहले भी थाना पांच में चार मामले दर्ज हैं। उसके अलावा आरोपी दीपक कुमार पर भी थाना पांच में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें