अफीम और चूरापोस्त समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। जिला पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 400 ग्राम अफीम और 2.62 क्विंटल चूरापोस्त रखने के आरोप में तीन नौजवानों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि पहले मामले में थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने 400 ग्राम अफीम रखने के मामले में एक नौजवान को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कोटकपूरा के गांव घनीएवाला निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई। दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ फरीदकोट ने 2.62 क्विंटल चूरापोस्त रखने के मामले में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली सवार दो नौजवानों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भदौड़ निवासी गुरमेल सिंह गोली और गोनियाना खुर्द निवासी सुखपाल सिंह के रूप में हुई।