फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हेरोइन लाकर सप्लाई करने वाला गैंगस्टर का साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन लाकर सप्लाई करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 270 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिल्ली से हेरोइन की खेप लाकर पंजाब के अलग अलग जिलों में सप्लाई करने वाले गैंगस्टर गुरप्रीत बाबा के साथी अवतार सिंह उर्फ मनू चीमा को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ साथ उसके साथ काम करने वाले दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी चीमा को गांव जसपाल बांगड़ के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया। उसके कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन, सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बाइक, एक दातर, 315 बोर के पांच कारतूस और एक खोल बरामद किया गया है। आरोपी चीमा काफी समय से हत्या, लूटपाट और चोरी के मामले में वांछित था। वह जमालपुर इलाके में किराए के मकान पर रह रहा था। पुलिस ने अवतार सिंह, जगजीत सिंह उर्फ जग्गी और सरबजीत सिंह उर्फ साजन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि आरोपी एक निजी होटल में वेटर का काम करता है। इसकी आड़ में वह दिल्ली के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन

दोस्त की बहन को उतारा था मौत के घाट, तलाश में जुटी थी पुलिस
पुलिस के अनुसार आरोपी अवतार सिंह के दोस्त की बहन के किसी के साथ संबंध थे। दोस्त ने जब इस बात का जिक्र अवतार सिंह के साथ किया। जुलाई 2015 में आरोपी ने अपने दोस्त की बहन को ही मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी के गिरफ्तार न होने पर अदालत ने मार्च 2016 में उसे भगौड़ा करार दे दिया। इस दौरान वह गैंगस्टर गुरप्रीत बाबा के साथ उसके गिरोह में शामिल हो गया। आरोपी ने पठानकोट में बैंक में घुसकर लूटपाट की थी। उसके बाद आरोपी ने एक पेट्रोल पंप पर मुलाजिमों से पैसे लूटे थे। उसके अलावा भी आरोपी पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। चीमा ने हथियार खरीदने के लिए हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी चीमा फेसबुक पर भी काफी एक्टिव था। वह फेसबुक के जरिए युवाओं का बरगलाता और उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश में था। आरोपी गुरप्रीत बाबा के संपर्क में था और गुरप्रीत बाबा का संपर्क सऊदी अरब में बैठे हनी के साथ संबंध थे। हनी ही आरोपियों को वारदातों में साथ देने के लिए साथी उपलब्ध करवाता था। आरोपी चीमा के साथ गिरफ्तार किए गए जगजीत सिंह और सरबजीत सिंह की भी मुलाकात आरोपी हनी के जरिए ही हुई थी। आरोपी महानगर में किसी बैंक को लूटने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

किराए पर मकान देने वाले पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक आरोपी जमालपुर के एक किराए के मकान में रहता था। आरोपी को जिस व्यक्ति ने मकान दिया था उसने आरोपी के बारे में पुलिस के पास से कोई वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। पुलिस जमालपुर के मकान मालिक पर भी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें