फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

पुलिस ने आठ आरोपियों पर किया मामला दर्ज, फरार
रिश्तेदार से मिलकर लौट रही थी पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। रिश्तेदारों से मिलकर अपनी जेठानी के संग घर लौट रही एक महिला को आठ लोगों ने रास्ते से ही अगवा कर लिया। आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। थाना ममदोट पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान पर चार लोगों को नामजद कर चार अज्ञात समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी जेठानी के साथ किसी रिश्तेदार को मिलकर घर लौट रही थी। वाहनों में सवार आठ आरोपियों ने उनका रास्ता घेर लिया और पीड़िता को उठाकर ले गए। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और सभी ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंची। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का ममदोट सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी जगरूप सिंह, बगीचा सिंह, सुखचैन सिंह, अमरीक सिंह को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। एएसआई रोशन लाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें