फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइप्रस भेजने का झांसा देकर ऐंठे छह लाख, फ्लाइट तक नहीं करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
साइप्रस भेजने का झांसा देकर ऐंठे छह लाख, फ्लाइट तक नहीं करवाई
विज्ञापन

थाना सदर में जालंधर निवासी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मानव तस्करी का केस
कपूरथला। साइप्रस भेजने का झांसा देकर छह लाख लेने के बावजूद ट्रेवल एजेंट ने फ्लाइट तक नहीं करवाई और विदेश भेजने के नाम पर केवल टालमटोल ही करता रहा। थाना सदर में आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी एक्ट और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना सदर की पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता सरवन सिंह निवासी मन्नण ने बताया कि उसका लड़का हरप्रीत सिंह विदेश साइप्रस जाना चाहता था। इस बीच जुलाई 2009 को उसकी मुलाकात जतिंदरपाल सिंह निवासी लिंक रोड माडल टाउन जालंधर से हुईं। जिसने कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है और उनके लड़के को विदेश भेज देगा। इसके बाद जतिंदर पाल सिंह एक व्यक्ति के साथ उनके घर आया और छह लाख रुपये में साइप्रस भेजने का सौदा तय हुआ। इस पर उसने अपने बेटे हरप्रीत सिंह का पासपोर्ट और 50 हजार रुपये उसे दे दिए। जिसके बाद एजेंट जतिंदरपाल सिंह एक फरवरी 2010 को आया और बोला कि उनके बेटे का वीजा लग गया है बाकी राशि का भुगतान करें। इस पर उन्होंने तीन फरवरी 2010 को पाल सिंह व जसवंत सिंह के सामने साढे़ पांच लाख रुपये दिए। इस दौरान उसने कहा कि उनके बेटे की फ्लाइट दस फरवरी 2010 की है। लेकिन 09 फरवरी को उसने फोन करके कहा कि फ्लाइट रद्द हो गई है और अब 16 फरवरी को है। फिर फ्लाइट रद्द होने का कह दिया, उसके बाद से उसने फ्लाइट रद्द होने के नाम पर टालमटोल शुरू कर दिया। इस पर जांच पड़ताल के दौरान आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर डीए लीगल की राय लेने के बाद थाना सदर में आरोपी ट्रेवल एजेंट जतिंदर पाल सिंह के खिलाफ मानव तस्करी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें