फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने से रोका तो बुरी तरह पीट किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में हवाई फायरिंग से रोका तो की पिटाई
विज्ञापन

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
बंदूक से फायरिंग कर पानी की टंकी की क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना ममदोट के तहत गांव कंधा वाली में किसी के घर में शादी समारोह की पार्टी चल रही थी, रिश्तेदार बंदूक से हवाई फायरिंग कर रहे थे, पड़ोसी ने मना किया तो उसकी पिटाई कर जख्मी कर दिया। यही नहीं बंदूक से फायर कर पड़ोसी की पानी वाली टंकी क्षतिग्रस्त कर दी। थाना ममदोट पुलिस ने वीरवार को पीड़ित के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जज सिंह पुत्र महल सिंह वासी कंधा वाली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मुदई के चचेरे भाई बलविंदर सिंह की शादी थी। शादी में आरोपी हवाई फायर कर रहे थे। हवाई फायर से जज सिंह के घर की छत पर रखी पानी की टंकी में गोली लगी, जिससे टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। जज सिंह ने आरोपियों को हवाई फायरिंग करने से रोका। इसी बात पर आरोपियों ने जज सिंह के घर में घुस कर उसे बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। थाना ममदोट पुलिस ने जज सिंह के बयान पर आरोपी गुरजंट सिंह , महिंदर सिंह व सुरेंद्र सिंह वासी अरनी वाला जिला फाजिल्का, हरजिंदर सिंह वासी ममदोट, गुरदेस सिंह व टहल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें