फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के नाम पर 6 लाख की मारी ठगी, मामला दर्ज ,आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर 6 लाख ठगे, आरोपी फरार
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना सदर की पुलिस में सरकारी नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये ठगने के आरोपी दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। जिला पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि कुलदीप कुमार पुत्र बिशन दास निवासी गांव लोलोनंगल ने सदर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रमा कुमारी पत्नी महिंद्र पाल, महिंद्र पाल पुत्र भोला राम निवासी लोलोनंगल, रमा कुमारी पत्नी साहिब दियाल समीप रेलवे स्टेशन गुरदासपुर ने उसके बेटे प्रमोद कुमार व भाई पवन कुमार के लड़के सन्नी शर्मा को रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर 4 लाख रुपये की मांग की और भतीजे गगनदीप को सैना में भर्ती कराने का झांसा देकर 2 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की जांच में पाया कि इन लोगों ने कुलदीप कुमार के साथ ठगी की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें