फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, 10 साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, 10 साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

महिला व पति दोनों करते थे नशा, मायके वालों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
थाना बस्ती बाबा खेल के एरिया में मधुबन कालोनी में एक महिला ने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । महिला की दस साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक बेटी व एक बेटा है। सूचना पाकर महिला के मायके वाले पहुंचे, जिन्होंने काफी हंगामा व शोर शराबा किया और आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। एडीसीपी सिटी सुडन विजी के मुताबिक, पुलिस को जब बुलाया गया तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस महिला के मायके वालों के ब्यान कमलबद्ध कर आरोपी पर केस दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान हरसिमरन जीत कौर पत्नी कमलजीत सिंह निवासी मधुबन कालोनी के रूप में हुई है ।जिस समय महिला ने आत्महत्या की उस समय उसकी सास जसवीर कौर घर के बाहर गली में बैठी धूप सेंक रही थी । सास जसवीर कौर ने बताया कि पोते अंश ने आकर कहा कि मां को देखना क्या हुआ है। जिस पर ऊपर वाले कमरे में आकर देखा तो बहू फंदे से लटक रही थी। पुलिस के मुताबिक हससिमरन जीत कौर व उसका पति कमलजीत दोनों नशे के आदी थे औैर इसी कारण घर में विवाद रहता था। महिला की बड़ी बेटी करीब 10 साल की है। हरसिमरल जीत कौर के मायके वालों को सूचना मिली तो वह शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ आ गए और काफी हंगामा किया। पुलिस पति, सास व ससुर के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें