फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी वर्कर व चीनी व्यापारी के गोदाम में पुलिस व आबकारी टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी व्यापारी के गोदाम पर छापा, शराब की 99 पेटियां मिलीं
विज्ञापन

- कांग्रेसी वर्कर है आरोपी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मक्खू (फिरोजपुर)।
जीरा के एक सीनियर कांग्रेसी वर्कर और चीनी व्यापारी के गोदाम पर शनिवार देर शाम सीआईए स्टाफ व आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। इस बीच यहां से अंग्रेजी शराब की करीब 99 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस व्यापारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। उधर, एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले में पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जीरा क्षेत्र के गोशाला रोड पर चीनी व्यापारी अशोक कुमार उर्फ बब्बा का गोदाम है। सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज अवतार सिंह समेत पुलिस पार्टी व आबकारी विभाग की टीम ने गोदाम में छापामारी की। इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि यह धंधा काफी समय से चल रहा था। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...कहीं निकाय चुनाव के बीच वोटरों में बांटने के लिए तो नहीं लाई गई शराब
उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारी की पत्नी जीरा से भाजपा की तरफ से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है, लेकिन व्यापारी एक कांग्रेसी है और पिछले विधानसभा चुनाव में भी उसने कांग्रेसी नेताओं की मदद की थी। बताया जा रहा है कि चीनी व्यापारी के खिलाफ एक-दो आपराधिक मामले पहले भी दर्ज हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शराब आगामी निकाय चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए एकत्र किए गए होंगे। उधर, जीरा थाना सिटी के प्रभारी इकबाल सिंह ने चीनी व्यापारी अशोक कुमार के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे सीआईए स्टाफ की टीम अपने साथ फिरोजपुर ले गई है।
---------------------
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी02,03,04
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) में चीनी व्यापारी के गोदाम में जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें