फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 तोले सोना चोरी का मामला ब्लैकमेलिंग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लिया सोना, गिरफ्तार
विज्ञापन

76 तोले सोना चोरी होने का मामला अवैध संबंधों के चलते ब्लैकमेलिंग का निकला
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
करीब डेढ़ माह पहले नडाला के एक घर से 76 तोले सोना चोरी होने का मामला अवैध संबंधों के चलते ब्लैकमेलिंग का निकला है। शिकायतकर्ता की तलाकशुदा बेटी की अश्लील वीडियो बनाने के बाद इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर गांव चुंगावां निवासी व्यक्ति ने सोना हड़पा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में रेप और जबरन वसूली की धाराएं भी जोड़ दी हैं।
विज्ञापन

10 अक्टूबर को नडाला निवासी 55 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर सुभानपुर की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सोने की चोरी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश के दौरान नडाला के गांव चुगांवा निवासी बलबीर सिंह (45) को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। सुभानपुर पुलिस स्टेशन के एसआई गुरदेव सिंह ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी आठ महीने पहले सऊदी अरब से लौटा था और यहां एक टैक्सी चला रहा था। आरोपी के कथित तौर पर कुछ साल पहले शिकायतकर्ता की बेटी (अब 43 वर्षीय) से अवैध संबंध थे, लेकिन वह 2014 में सऊदी अरब चला गया और मार्च 2017 में वापस लौटा। इस दौरान शिकायतकर्ता की बेटी का किसी निजी कारणों के चलते तलाक हो गया और वह अपनी मां के घर पर रहने लगी। एसआई गुरुदेव सिंह ने बताया कि अभियुक्त के 43 वर्षीय पीड़िता से अतिरिक्त संबंध थे। जिसके दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो ली। अब उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था। सऊदी अरब से लौटने के बाद आरोपी बलबीर सिंह ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई महीनों तक उससे रेप किया। 10 अक्टूबर को उसने इंटरनेट पर वीडियो अपलोड करने की धमकी देने के बाद उसके घर से सोने ले लिया। एसआई ने कहा कि जांच चल रही है। पूछताछ में आरोपी से कई और खुलासे होंगे। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 386 (जबरन वसूली के मामले में व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट के कारण गिरफ्तार) करने की धाराओं के तहत केस थाना सुभानपुर में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें