फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार डर वाइडर से टकराई, एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

जालंधर। अमृतसर हाईवे पर सुच्ची पिंड इंडियन ऑयल के नजदीक करेटा कार पर जम्मू की तरफ जा रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अमन सूद, घायलों की पहचान विकास और गुरप्रीत के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों मोगा के रहने वाले हैं और एक साथ कार से जम्मू जा रहे थे। लेकिन जब वह सुच्ची पिंड के पास पहुंचे तो आगे चल रही इनोवा कार की टक्कर से बचने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को हुए हादसे के बाद घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं, अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। निजी अस्पताल में दाखिल विकास ने बताया कि वह और उसके दोनों साथी वाटर फिल्टर बेचने की कंपनी में काम करते हैं। वह तीनों बुधवार दोपहर को कार में जम्मू जा रहे थे। इस दौरान सुच्ची पिंड इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंचने पर सामने से आई कार से खुद को बचाने के लिए जैसे ही कार साइड में करनी चाही तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। मौके पर ही अमन सूद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें