फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की भट्टियां पकड़ी, चार तस्करों पर मामला दर्ज, 6 हजार किलो लाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की भट्टियां पकड़ीं
विज्ञापन

चार तस्करों पर मामला दर्ज, 6 हजार किलो लाहन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहाती पुलिस ने लाहन व अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़ करते हुए 4 शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर 6 हजार किलो लाहन बरामद की है। तस्करों की पहचान लड्डू, गुरमेल सिंह उर्फ घंटी, करनैल सिंह, दर्शन सिंह निवासी बुट्टे दियां छन्ना गांव मेहतपुर के रूप में हुई है।
डीएसपी लखवीर सिंह ने बताया कि मेहतपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सतलुज दरिया गांव बुट्टे दियां छन्ना के निकट लंबे समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। सतलुज के किनारे भारी मात्रा में तिरपाल और जमीन खोदकर करके ड्रम रखे गए हैं, जिसमें गुड़ और केमिकल डाल कर लाहन तैयार की जाती है। पंजाब पुलिस की टीम ने छापामारी के दौरान मौके पर आबकारी विभाग को भी सूचित कर साथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फर अवनीत भोगल आबकारी कर अफसर, मोबाइल विंग के सुखविंद्र सिंह, गुरविन्द्र सिंह पहुंचे। थाना शाहकोट के प्रभारी पवित्र सिंह व थाना मेहतपुर के प्रभारी सुरन्द्रि कुमार ने मौके से 6,000 किलो लाहन व शराब बरामद की। पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले 2 ड्रम, 1 पीपा, 1 प्लास्टिक डिब्बा बरामद किए हैं। बरामद लाहन को आबकारी विभाग के अफसरों ने मौके पर नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। डीएसपी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें