दो तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और साठ हजार की ड्रग्स मनी बरामद की है। तस्कर हेरोइन की पुड़िया बनाकर बेच रहे थे। थाना कैंट पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने गांव पल्ला मेघा स्थित सतलुज दरिया की फाड़ पर बने पुल के पास से तस्कर निशान सिंह वासी प्रीतू वाली (पल्ला मेघा) को 100 ग्राम हेरोइन और साठ हजार ड्रग्स मनी के साथ पकड़ा है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है कि हेरोइन किन लोगों से लेकर आगे बेचते हैं।
इसी तरह एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई तरलोचन सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर टी-प्वाइंट कुम्हार मंडी के पास तस्कर देसा सिंह वासी गांव पल्ला मेघा को 30 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। देसा शहर के नशेड़ी लोगों को हेरोइन बेच रहा था।
------------------