फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो चूरो पोस्त के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार किलो चूरापोस्त समेत महिला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी पर केस दर्ज, नाकाबंदी के दौरान दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
थाना तलवंडी चौधरियां पुुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक महिला तस्कर को चार किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाने के एसएचओ सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव टोडरवाल से स्कूटी पर आ रही महिला पुलिस को देखकर रुक गई और उसने भागने की कोशिश करने लगी। तभी पुलिस ने महिला कांस्टेबल की मदद से उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूूछताछ के दौरान उक्त महिला ने अपना नाम अमरजीत कौर निवासी गांव देसलाबाद थाना फत्तूढींगा बताया। जब महिला की स्कूटी की जांच की गई तो लिफाफे से चार किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। उक्त महिला ने माना कि वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ के अनुसार महिला से मुख्य तस्कर के बारे में जानकारी हासिल कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें