फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कसा सट्टेबाजों पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2014 08:31 AM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए की टीम ने वीरवार को मैच के सट्टेबाजों पर छापेमारी कर चार को गिरफ्तार किया। जिनके पास से दस मोबाइल फोन, नौ हजार की नकदी के अलावा एक लैपटॉप बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मैचों पर सट्टेबाजी का काफी लेखा जोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी स्पेशल ब्रांच सोमनाथ ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने विर्क इंक्लेव में छापेमारी की, जहां से पुलिस ने गुरविंदर सिंह निवासी विर्क इंक्लेव, रवि जुल्का निवासी 90 मंजीत नगर बस्ती शेख उसके भाई अमर जुल्का और सुखप्रीत हनी को गिरफ्तार किया।

कोठी गुरविंदर सिंह की थी, जिसमें उसने पूरा सेट अप लगा रखा था। वीरवार को छापेमारी उस समय की गई, जब बंगलादेश और श्रीलंका के मैच के दौरान सट्टेबाजी करवाई जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दस मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन पर ग्राहक सट्टा लगा रहे थे। एसीपी सोमनाथ ने बताया कि इस दौरान पुलिस को काफी लेखा जोखा भी मिला है, जिसमें सट्टेबाजी करने वालों के नंबर और नाम भी मिले हैं। इसके जरिए पुलिस अन्य सट्टेबाजों पर लगाम कसेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें