फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अवैध पटाखों के कारोबार पर कार्रवाई, छह गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। दिवाली के त्योहार से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। चार दुकानों पर रेड कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं, जबकि एक गोदाम को सील किया गया है।
विज्ञापन

थाना सिटी फिरोजपुर और थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना सिटी फिरोजपुर के सहायक उपनिरीक्षक गुरमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बिना लाइसेंस पटाखे बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जोनी, सुनील धवन, कशिश और तेजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 380 डिब्बे पटाखे, 13 बंडल पटाखा बम और 140 खिलौना पिस्तौल बरामद हुए। वहीं, थाना कुलगढ़ी के प्रभारी जसविंदर सिंह के नेतृत्व में गांव नूरपुर सेठां के पास एक गोदाम पर छापा मारा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि किशन चंद और राम कृष्ण मित्तल ने बिना वैध लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा प्रबंधों के पटाखे जमा किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रेड के दौरान कुल 380 डिब्बे पटाखे और 13 बंडल पटाखा बम जब्त किए गए। बच्चों के 140 पिस्तौलनुमा खिलौने भी बरामद हुए। शेष पटाखों को उपायुक्त के आदेशों के तहत गोदाम में ही सील कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें